Punjab Kesari MP ads

बाइक और कार की जोरदार टक्कर, दो युवक की मौत एक घायल

Saturday, Jan 15, 2022-11:26 AM (IST)

बडवाह(वाजिद खान): बडवाह से 9 किलो मीटर दूर महेश्वर मार्ग पर बसे ग्राम बंजारी में शुक्रवार रात्रि एक कार और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गम्भीर घायल है। घायल युवक का बड़वाह शासकीय अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर किया है। इस घटना में महेश्वर निवासी युवक राजू वर्मा व कृष्णा की मौत हो गई। वही रोहित निवासी महेश्वर को गम्भीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से बडवाह से वापस महेश्वर लौट रहे थे। तभी करही थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी के पास यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News