Punjab Kesari MP ads

भीषण सड़क हादसा: बाइक-ऑटो की जोरदार टक्कर, विधायक के बेटे गंभीर घायल

Saturday, Mar 28, 2026-09:30 AM (IST)

श्योपुर। पनवाड़ा मेला रोड पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें विजयपुर क्षेत्र के विधायक मुकेश मल्होत्रा के पुत्र नितिन मल्होत्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नितिन मल्होत्रा अपनी बाइक से पनवाड़ा मंदिर की ओर से कराहल की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ऑटो से उनकी जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितिन सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल नितिन मल्होत्रा को कराहल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शिवपुरी रेफर कर दिया गया। Shivpuri स्थित Shivpuri Medical College में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि उनके एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी गहरी चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News