BJP पार्षद पर जानलेवा हमला, 3 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम,गंभीर रुप से घायल

Friday, Mar 13, 2026-09:16 PM (IST)

(भिलाई): छतीसगढ़ के भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां पर भाजपा पार्षद पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला करके सनसनी फैला दी। मोहल्ले के ही तीन युवकों ने भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला करके गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षद वीरेंद्र साहू पर मोहल्ले के तीन युवकों ने घातक हमला करके गंभीर घायल कर दिया। गंभीर रुप से  घायल पार्षद को जिला चिकित्सालय बालोद भेजा गया था लेकिन वहां से भिलाई के लिए रेफर करना पड़ा। इस घटना से नगर में आक्रोश  हैं।

कैलाश साहू, अजीत सिंह और दीपक यादव पर हमले का आरोप

जानकारी के मुताबिक वार्ड-7 के भाजपा पार्षद वीरेंद्र साहू पर ये हमला हुआ है।  मोहल्ले के तीन युवकों ने इस हमले को अंजाम दिया। वीरेंद्र साहू के  उनके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोटें आई है। पुलिस तीनों आरोपियों कैलाश साहू, अजीत सिंह और दीपक यादव के खिलाफ कार्रवाई अमल में ला रही है।

वहीं कहा जा रहा है कि  किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि पर हमला करने का  नगर में ये पहला मामला है। इस घटना के बाद भाजपा के साथ ही लोगों और व्यापारियों में भी आक्रोश हैं। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के साथ ही कई दूसरे भाजपा नेताओं और राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं इस घटना के बाद नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही अवैध शराब, गांजा की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।  कहा जा रहा है कि काफी  समय से नगर में असामाजिक तत्वों, और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की संख्या बढ़ रही है। लिहाजा इस घटना के बाद नगर में रोष और गुस्से का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News