अफीम मामले में BJP नेता सहित 3 को भेजा गया जेल,जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Sunday, Mar 08, 2026-12:31 AM (IST)

(दुर्ग) छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला आज सारा दिन सुर्खियों में रहा।कारण था भाजपा नेता  विनायक ताम्रकार की अफीम खेती। इस मामले में  11 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा हुआ है।इस केस में अब बड़ी कार्रवाई हुई है।  मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, और वहीं खेत में उगाई गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गांव के सरपंच ने की थी अफीम खेती कि शिकायत

समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम ने इस मामले की शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जिला प्रशासन को सूचना दी।  दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर चार विभागों की संयुक्त टीम ने खेतों में पहुंची और बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होना पाया।

जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

समोदा-झेंझरी गांव से सामने आए अफीम की खेती के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार भी इसमें शामिल हैं, आरोप है कि तांम्रकार की देखरेख में ही यह खेती हो रही थी।

यह जमीन शिवनाथ नदी के किनारे है, जो समोदा गांव के विनायक ताम्रकार और उनके परिवार के नाम पर है। इसी से सटी हुई 11 एकड़ जमीन में से 6 एकड़ पर अफीम उगाई जा रही थी, जो प्रीतिबाला ताम्रकार और मधुबाला ताम्रकार के नाम पर रजिस्टर्ड है। ये महिलाएं विनायक की रिश्तेदार हैं जिन्होंने जमीन को देखभाल के लिए सौंपा है।

आपको बता दें कि  विनायक ताम्रकार पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक हैं। लिहाजा भाजपा नेता के इस केस में फंसने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News