भितरवार से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह पर साधा निशाना, लगाए यह गंभीर आरोप

Wednesday, Oct 25, 2023-12:43 PM (IST)

ग्वालियर। (अंकुर जैन): जिले की भितरवार विधानसभा सीट इस समय काफी सुर्खियों में है। भितरवार से वर्तमान कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव पर जहां कांग्रेस ने भरोसा जताया है तो वहीं भाजपा से मोहन सिंह राठौड़ मैदान में हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा मोहन सिंह पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। जिस पर मोहन सिंह राठौड़ ने उल्टे कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायक ने केवल कुछ गांव में अपने भाई भतीजे को लाभ पहुंचाने के लिए काम किया है। 


मोहन सिंह राठौड़ ने कहा उनके पास कांग्रेस विधायक का पूरा काला चिट्ठा है की किस तरह उन्होंने लाखों करोड़ों रुपए की राशि मात्र 16 गांव में भाई भतीजे को लाभ पहुंचाने के लिए खर्च की है । मोहन सिंह राठौड़ ने कहा कि भितरवार विधानसभा की जनता इस बार पूरा मन बना चुकी है।


उन्होंने कहा कि आप क्षेत्र में जाकर घूमे और देखें तो आपको पता लगेगा कि लोगों का कितना स्नेह इस बार भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है और भाजपा एक बार फिर से  से सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी लोगों से जो वादा करती है उसे पूरा करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी झूठ का पुलिंदा लेकर जनता के बीच जाती है और सरकार बनते ही अपने वादे भूल जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News