उज्जैन में BJP का घंटानाद आंदोलन, शंख,घण्टा बजाकर कमलनाथ सरकार को जगाया

9/11/2019 6:31:14 PM

उज्जैन(दुष्यंत वर्मा): प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ आज उज्जैन में भाजपा ने घंटानाद आन्दोलन किया। भाजपा के सांसद, विधायक और महापौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी दी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के आठ माहीनों के कामकाजों को जूठा साबित करते हुए बीजेपी ने प्रदेश स्तर पर घंटानाद आन्दोलन किया है। उज्जैन में भी इस आन्दोलन का असर देखने को मिला। 

PunjabKesari
बीजेपी ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए शहर के तरंगताल चोराहे पर एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यलय का घेराव किया। उज्जैन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी घंटानाद आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुंगी चौराहे से प्रारंभ हुए आंदोलन में प्रदर्शन कलेक्ट्रेट ऑफिस हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शंखनाद करते हुए ढोल-ताशे, नगाड़े-पुंगी एवं सिटी बजाकर कमलनाथ सरकार को जगाने का काम किया है। आंदोलनल में कार्यकर्ताओं की संख्या इतनी अधिक थी कि प्रशासन ने कोठी परिसर से ही समस्त कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की बात कही। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दशहरा मैदान पहुंचे और गिरफ्तारी दी।

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी की सरकार के वक्त की योजनाओं को बंद करके आम लोगों के साथ छलावा किया है। कार्यक्रम प्रारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां एक और केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ चलते हुए कांग्रेस के नेताओं को जेल के दरवाजे जाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में सरकार के खिलाफ लोगों को जेल जाने के लिए तैयार होना पड़ रहा है।

PunjabKesari

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक पारस जैन, विधायक बहादुरसिंह चौहान, महापौर मीना जोनवाल, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र सांखला, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सांखला, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष किशनसिंह भटोल, पूर्व कामगार बोर्ड अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई, दिलीप शेखावत, पूर्व महापौर रामेश्वर अखंड, भाजपा युवा नेता सचिन नामदेव, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे। कलेक्टर कार्यलय के घेराव के बाद सभी ने सांकेतिक रूप ने गिरफ्तारी दी। पुलिस गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर दशहरा मैदान में अस्थाई जेल लेजाकर बांड भर कर रिहा कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News