BJP ने पूर्व मंत्री को थमाया नोटिस, उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लिया एक्शन

Wednesday, Nov 04, 2020-05:23 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश में उपचुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि उन पर ये कार्रवाई उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की गई है। नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गौरीशंकर शेजवार से एक हफ्ते में जवाब मांगा है।  
 
PunjabKesari, Madhya Pradesh, Gwalior, Bhopal, Gaurishankar Shejwar, Upuchanava, BJP, Congress

प्रदेश बीजेपी द्वारा जारी किए गए नोटिस में लिखा है ‘विधानसभा क्रमांक 142 सांची उप चुनाव 2020 के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध आपके द्वारा निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियां फी गई हैं। आपके इस कृत्य की शिकायतें प्रदेश नेतृत्व को प्राप्त हुई हैं। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समक्ष आप अपना स्पष्टीकरण 7 दिन के अन्दर प्रस्तुत करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
 
PunjabKesari, Madhya Pradesh, Gwalior, Bhopal, Gaurishankar Shejwar, Upuchanava, BJP, Congress

यही नहीं गौरीशंकर शेजवार के अलावा भाजपा ने ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस लीडर सतीश सिकरवार के पिता व पूर्व विधायक गजराज सिकरवार को भी कारण बताया नोटिस सौंपा है। बताया जा रहा है कि पार्टी द्वारा कहे जाने के बाद भी वे उपचुनाव में प्रचार प्रसार के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। जिसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News