Punjab Kesari MP ads

भाजपा हाईकमान ने इस महिला नेत्री को बड़ी जिम्मेदारी सौंप मोदी की बात पर लगाई मुहर, खंडेलवाल बोले- महिला प्रतिनिधित्व जरूरी है

Thursday, May 28, 2026-09:23 PM (IST)

डेस्क : भाजपा ने गुरुवार को संगठनात्मक फेरबदल करते हुए चार राज्यों दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और हरियाणा में अपने नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंजूरी के बाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की गई।

खास बात यह कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 4 नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्षों में से एक महिला नेत्री को कमान सौंपी गई है। यहां हरियाणा में भाजपा ने इस बार अर्चना गुप्ता पर भरोसा जताया है। ऐसे में मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी। साथ ही साथ कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए समान महिला प्रतिनिधित्व आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध एवं निरंतर प्रयासरत है।

बता दें कि इस बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजाब में पार्टी को नया आधार देने के लिए वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए अर्चना गुप्ता को प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भी कमान बदलते हुए अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News