Punjab Kesari MP ads

93 करोड़ के घोटाले का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

Thursday, Jun 10, 2021-03:16 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर एसटीएफ पुलिस ने धार जिले के राजेंद्र सूरी सहकारिता साख संस्था के चना घोटाला कांड में 93 करोड रुपए के धोखाधड़ी के मामले में पिछले दिनों संस्था के प्रबंधक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है जिसमे अभी 20 आरोपी फरार चल रहे है जिनके खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है। वही एसटीएफ द्वारा एक 50 हजार का इनामी आरोपी सुरेश केशर तातेड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही बाकी फरार आरोपियों पर भी हजारों का इनाम पुलिस ने घोषित किया है।

PunjabKesari

दरअसल कुछ दिन पहले एसटीएफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहकारी साख संस्था में हुए 93 करोड़ के घोटाले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें कई आरोपी फरार चल रहे थे। संस्था का संचालक विंदेश मंडलोई फरार था जिसे धामनोद बस स्टेशन से एसटीएफ ने कुछ महीनों पहले गिरफ्तार किया है। वही 93 करोड़ के घोटाले का मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुरेश केशर तातेड़ जो कि राजेन्द्र सहकारिता संस्था में हुए 93 करोड़ की घोटाले का मुख्य आरोपी है।

PunjabKesari

साथ ही भाजपा का नेता भी है। वह इंदौर के प्रेम नगर क्षेत्र की एक फ्लैट में आया हुआ जिस पर एसटीएफ की टीम ने दबिश देकर आरोपी सुरेश केशर तातेड़ को गिरफ्तार किया है। वही पकड़ा गया आरोपी पर सात मामलों में पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। सुरेश केशर तातेड़ पर सात अलग अलग थानों में अलग अलग मामले पुलिस में दर्ज है। वही पकड़ा गया आरोपी से सुरेश केशर तातेड़ से पुलिस बाकी आरोपियोंके बारे में पूछताछ की जा रही है। 93 करोड़ के घोटाले का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार,


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News