भंवर शेखावत के तीखे तेवर, भाजपा और कांग्रेस टिकट नहीं देगी तो निर्दलीय लड़ूगा चुनाव, दतीगांव पर लगाए गंभीर आरोप
Tuesday, Aug 29, 2023-06:58 PM (IST)
इंदौर(सचिन बहरानी): जैसे-जैसे मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीति के गलियारों में नेताओं में टिकट पाने की होड़ भी शुरू हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बदनावर सीट से पूर्व विधायक रहे भंवर सिंह शेखावत का इन दिनों कांग्रेस पार्टी में जाने की अटकलें काफी तेज चल रही है। भंवर सिंह शेखावत ने आज साफ कर दिया है कि अगर पार्टी कोई निर्णय नहीं लेती है तो वह बिल्कुल कांग्रेस अगर उनको उम्मीदवार घोषित करती हैं तो बिल्कुल चुनाव लड़ेंगे लेकिन अगर उनका दोनों पार्टी उम्मीदवारी घोषित नहीं करती है तो वह इस बार निर्दलीय बदनावर सीट से चुनाव में खड़े होंगे।

2023 का विधानसभा चुनाव बदनावर सीट से पूर्व विधायक रहे भंवर सिंह शेखावत ने आज साफ तौर पर अपना एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर बीजेपी उनको उम्मीदवार घोषित नहीं करती है तो वह कांग्रेस पार्टी में अगर उनको उम्मीदवार सीट से बनाया जाता है तो बिल्कुल चुनाव लड़ेंगे लेकिन अगर दोनों पार्टी उम्मीदवारी नहीं देती है उनको तो इस बार जनता के साथ निर्णय लेकर विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि बदनावर की जनता अब परिवर्तन चाहती है क्योंकि बदनावर में खुलेआम गुंडागर्दी माफिया गिरी चल रही है। वह इससे मुक्त होना चाहते हैं। शेखावत ने आरोप लगाए हैं कि वर्तमान में विधायक राजवर्धन दति गांव खुलेआम भट्टाचार्य दादागिरी माफिया गिरी कर रहे हैं।
वही बदनावर में अपने विरोध में लगे पोस्टरों पर शेखावत ने कहा कि यह चाल भी बीजेपी के विधायक दती गांव की है। वह कांग्रेस को बदनाम करना चाहते हैं और अब खुद बदनावर के कांग्रेस के नेता इन पोस्टर लगाने वालों को भी तलाश रहे हैं लेकिन शेखावत ने अपना रूख साफ कर दिया है पार्टी का निर्णय का इंतजार कर रहे हैं नहीं तो वह बिल्कुल इस बार निर्दलीय चुनाव के लिए मैदान में खड़े होने के लिए तैयारियां कर ली है।

