कांग्रेस के दिग्गज नेता और बेटे पर मामला दर्ज! लगे गंभीर आरोप; Video वायरल से मचा हड़कंप
Monday, Jun 01, 2026-11:36 AM (IST)
CG Desk: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में से एक चौंकानें वाली खबर सामने आई है। यहां पूर्व महापौर और कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेश पांडेय और उनके बेटे राहुल पांडेय पर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बिलासपुर जिले के शिवम एन्कलेव में से सामने आई है। जहां निवासी अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अमित शर्मा ने बताया है कि पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता राजेश पांडेय और उनके बेटे राहुल पांडेय ने उसे बीच रास्ते में रोका गया। साथ ही दोनों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप लगाया है कि पिता-पुत्र ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों के हमले में उसे चोटें आई है। इसके अलावा उसे जान का खतरा भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल, यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रही पूरी घटना की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

