Punjab Kesari MP ads

लिफ्ट में फंसे भाजपा के दिग्गज नेता, 15 मिनट तक बंद होने से घुटन महसूस की, मचा हड़कंप

Tuesday, May 19, 2026-03:21 PM (IST)

CG Desk: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा के दिग्गज नेता के लिफ्ट में फंसने की सूचना मिली है। करीब 15 मिनट तक भाजपा नेता समेत 7 लोग लिफ्ट में फंसे रहे। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती बन गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद होने से लिफ्ट में घुटन महसूस की गई।

जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी लिफ्ट में फंस गए। दरअसल, भाजपा नेता रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में अपने ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जाते वक्त लिफ्ट अचानक बंद हो गई। बीजेपी नेता सहित 7 लोग लिफ्ट में सवार थे। सभी करीब 15 मिनट तक अंदर फंसे रहे। भाजपा नेता समेत लोगों ने फोन आदि के जरिए मदद मांगी। लेकिन, मौके पर कोई तकनीकी सहायता नहीं पहुंची।

इसके बाद सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ ने किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लिफ्ट के अंदर फंसे अमित चिमनानी निजी कॉम्प्लेक्स की मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते नजर आए। भाजपा नेता ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमों के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News