Punjab Kesari MP ads

सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत, पुलिस ने शुरु की छानबीन

Saturday, Aug 24, 2019-05:30 PM (IST)

इंदौर: बीजेपी नेता की बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। नेता अपने दोस्त के साथ मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। विजय नगर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। आनन-फानन में गंभीर हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

PunjabKesari

वही, जांच अधिकारी वाय एस रघुवंशी ने बताया कि वीरेंद्र सिंह पिता विजय बहादुर सिंह निवासी मालवीय नगर की हादसे में मौत हो गई है। वे विजय नगर थाना क्षेत्र के रसोमा चौराहे पर देर रात बिजासन मंदिर से दर्शन कर दोस्त के साथ एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।आनन-फानन में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News