Punjab Kesari MP ads

भाजपा नेता की रिसॉर्ट में पूल पार्टी! वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, इधर बिजली-पानी संकट से परेशान लोगों ने उठाए सवाल

Saturday, May 23, 2026-10:00 AM (IST)

MP Desk: मध्यप्रदेश में भाजपा नेता व कार्यकर्ता एक बार फिर चर्चा में आ गए है। जहां मोदी सरकार ने विश्व संकट में कठिन परिस्थितियों और मंहगाई के बीच लोगों से कम खर्च करने की अपील है। वहीं, भाजपा नेता थ्री स्टार होटल में पूल पार्टी करते दिखाई दिए है। जबकि आमजनजीवन भीषण गर्मी में बिजली-पानी संकट से परेशान हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टीकमगढ़ में से सामने आया है। दरअसल, शहर के झांसी रोड स्थित रिसॉर्ट में दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया था। इसी दौरान AC कमरों में प्रशिक्षण के बाद नेता और कार्यकर्ता सीधे 3 स्टार रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में उतर गए। पूल में डुबकी लगाकर मौज मस्ती की गई। जिसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो वायरल होते ही जनता ने नाराजगी जताई है। लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि जब देश महंगाई से जूझ रहा है। आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लेकिन, नेता लोग सिर्फ और सिर्फ मौज मस्ती करने में जुटे है। उन्हें लोगों की परेशानी से कुछ लेना-देना नहीं हैं।

वहीं, आगे कहा कि सरकार खर्च घटाने की बात कर रही है, तब BJP नेता 3 स्टार होटलों में स्विमिंग पूल का आनंद क्यों ले रहे हैं। भीषण गर्मी में जहां आम आदमी बिजली-पानी के लिए परेशान है, वहीं नेताओं की यह ‘पूल पार्टी’ चर्चा में है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News