Punjab Kesari MP ads

काफिले पर फजीहत के बाद सुधरे BJP नेता, दो मंत्री एक साथ ई-रिक्शा में पहुंचे मंत्रालय; कैबिनेट मीटिंग में हुए शामिल

Wednesday, May 20, 2026-04:58 PM (IST)

भोपालः एमपी के भोपाल में आज भाजपा नेताओं का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। यहां मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए दो मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह पवार ई-रिक्शा से पहुंचे। दोनों मंत्री एक साथ ई-रिक्शा में सवार दिखाई दिए। दरअसल, यहां पीएम मोदी की अपील को अनदेखा करना कई भाजपा नेताओं को भारी पड़ चुका है। देश-प्रदेश में कई बीजेपी मंत्रियों का अपमान हुआ है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व युद्ध संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल आदि का कम उपयोग करने की अपील की थी। लेकिन, हुआ क्या कि कई भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी की अपील को नजरअंदाज कर दिया। एमपी में भी बीजेपी नेता 700 गाड़ियों के काफिले के साथ दिखाए दिए थे। इसके अलावा प्रदेश के नवनियुक्त निगम, मंडल और बोर्ड के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों ने वाहन रैलियां निकालीं, जिसके बाद पूरे देश में एमपी बीजेपी नेताओं का अपमान हुआ।

जिसके बाद एमपी बीजेपी ने अपने ही दो नेताओं पर कड़ा एक्शन लिया। साथ ही कई नेताओं को हिदायत भी दी गई। वाहन रैलियों को लेकर आलोचना होने के बाद अब संगठन ने सख्ती दिखाई है। इसके बाद मंत्री, विधायक और सांसद भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच भोपाल के चार इमली में पास-पास रहने वाले दो मंत्री एक ही ई-रिक्शा से करीब ढाई किलोमीटर का सफर तय कर मंत्रालय पहुंचे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News