Punjab Kesari MP ads

200 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे भाजपा नेता, हाईवे पर लंबा जाम; PM Modi की अपील को किया नजरअंदाज

Tuesday, May 12, 2026-10:52 AM (IST)

भोपालः एमपी में बीजेपी नेताओं पर पीएम मोदी की अपील का असर नहीं हो रहा है। जी हां हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी ने विश्व संकट के बीच देशवासियों से डीजल-पेट्रोल का अनावश्यक प्रयोग न करें अपील की थी। लेकिन, बावजूद इसके पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 200 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे। इस दौरान हाईवे से लेकर भोपाल के रास्तों पर लगा जाम दिखाई दिया। अब सवाल ये उठता है कि क्या बीजेपी नेताओं ने ही PM Modi की अपील को नजरअंदाज किया है?

PunjabKesari

दरअसल, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह भोपाल में पदभार ग्रहण करने पहुंचे थे। इस दौरान वह उज्जैन से 200 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे। इतने बड़े काफिले की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया। तेज गर्मी में जाम में फंसे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। भोपाल में बीजेपी कार्यालय, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल और अरेरा हिल्स जैसे इलाकों में भी लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा।

PunjabKesari

PM Modi ने की हैं ये सात अपील
1.पेट्रोल-डीजल कम खर्च करें
2.वर्क फॉर्म होम कर सकते हैं तो इसे तरजीह दें
3.एक साल तक सोना न खरीदें
4.EV और रेलवे को बढ़ावा दें
5.विदेश यात्रा फिलहाल टालने की अपील
6.खाने के तेल के इस्तेमाल को कम करें
7.फ़र्टिलाइज़र्स निर्भरता कम करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News