भाजपा ने सुमित्रा बाल्मीकि को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, पार्टी के फैसले पर कार्यकर्ता भी हैरान

Tuesday, May 31, 2022-03:24 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। सुमित्रा बाल्मीकि नगर निगम जबलपुर की अध्यक्ष रह चुकी हैं लंबे अरसे से राजनीति में सक्रिय हैं। सुमित्रा बाल्मीकि बेहद सरल स्वभाव की मानी जाती हैं। अब जबलपुर से जुड़े हुए दो राज्यसभा सदस्य होंगे कांग्रेस की ओर से विवेक तंखा और बीजेपी की ओर से अब सुमित्रा बाल्मीकि को मौका दिया गया है।

 

सुमित्रा बाल्मीकि अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। इससे पहले कविता पाटीदार को भी राज्यसभा भेजने का ऐलान किया गया है। जो ओबीसी समुदाय की हैं। हालांकि दोनों में से कोई भी नाम या चेहरा ज्यादा चर्चा में नहीं थे, लेकिन दोनों को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर सबको चौंका दिया है।

सुमित्रा बाल्मीकि जबलपुर के रांझी चंद्रशेखर वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। हर चुनाव में वे भारी वोटों से जीती है। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा की उपाध्यक्ष रहने के साथ वे प्रदेश बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की भी मंत्री रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News