Punjab Kesari MP ads

‘गलत काम करने वालों सुधर जाओ वर्ना, अगले जन्म में नाग बनोगे’ भाजपा मंत्री का अनोखा बयान

Friday, Sep 25, 2026-12:58 PM (IST)

सीहोर (धर्मेंद्र राय) : मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण एवं विकास कार्यों के कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा अनूठा भाषण दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में भलाई और सदमार्ग पर चलने का संदेश अत्यंत दिलचस्प अंदाज़ में दिया। 

​राजस्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में किसी का बुरा नहीं करना चाहिए। दूसरों का बुरा करने या बदले की भावना रखने वालों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा जिंदगी में यह भाव त्याग दो, वरना अगले जन्म में नाग बनोगे।

पहले हमें इछावर विधानसभा से 42 प्रतिशत वोट मिले थे अबकी बार 54 प्रतिशत मिले है जो आज हमें सहयोग नहीं कर रहे है वो कल करेंगे हमे जो जीवन मिला है तो हमें अच्छा काम करना चाहिए। उन्होंने पौराणिक प्रसंगों और सीखों का जिक्र करते हुए कहा कि बुराई और बदले की भावना इंसान को पतन की ओर ले जाती है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में केवल अच्छे और जनहित के कार्य करने चाहिए। 

​इस अवसर पर मंच पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। मंत्री करण सिंह वर्मा का यह अनोखा और सीख भरा अंदाज़ कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News