BJP विधायक ने अपने जन्मदिन पर शुभचिंतकों और समर्थकों से की ऐसी अनोखी मांग कि पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

Sunday, Nov 02, 2025-07:49 PM (IST)

भोपाल।(इज़हार ख़ान)भारतीय जनता पार्टी के बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने अपने जन्मदिन को सादगी और सेवा भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से कहा है कि वे इस बार जन्मदिन पर केक, पुष्पमाला, गुलदस्ता या मिठाई लेकर न आएं।

विधायक खत्री ने कहा कि हर वर्ष जन्मदिन पर उन्हें कार्यकर्ताओं, माताओं-बहनों और वरिष्ठ जनों का स्नेह व आशीर्वाद मिलता रहा है, लेकिन इस बार वे सभी से अनुरोध करते हैं कि इन चीजों के बजाय ‘गो-ग्रास पत्र’ में दान करें। यह दान गौ सेवा में उपयोग होगा।

उनकी इस पहल की प्रदेशभर में चर्चा हो रही है। लोग इसे दिखावे से परे, सेवा और सादगी का सुंदर संदेश बता रहे हैं। राजनीतिक हलकों में भी खत्री की यह पहल “सच्ची गो सेवा” का उदाहरण मानी जा रही है। बता दें कि विष्णु खत्री का जन्मदिन कल 3 नवंबर को है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News