तू बहुत सख्ती दिखा रहा है - पेड़ काटने से रोका तो गुप्तांग काट देंगे, BJP विधायक पर डिप्टी रेंजर को धमकी देने का आरोप

Thursday, Nov 06, 2025-02:35 PM (IST)

राजगढ़। (धर्मराज सिंह)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में वन विभाग की कार्रवाई के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अवैध लकड़ी कटाई रोकने पर डिप्टी रेंजर मोहन सिंह सोनगिरा को जान से मारने की धमकी मिली है। सोनगिरा ने कलेक्टर, एसपी और कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दी है। 

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि छापीहेड़ा–जीरापुर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई के बाद,उन्हें लगातार फोन पर गला काटने और गुप्तांग काटने की धमकियां दी जा रही हैं।

PunjabKesariडिप्टी रेंजर ने बताया कि कार्रवाई से नाराज़ आरामशीन संचालक सहित एक भाजपा विधायक पर धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वन विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News