BJP सांसद स्वामी का विवादित बयान, बोले- JNU में सब पागल और अनपढ़ इसलिए कर रहे हैं CAA का विरोध

1/15/2020 7:12:42 PM

खंडवा(निशांत सिद्दकी): नागरिकता संशोधन कानून पर जेएनएयू में हो रहे बवाल को लेकर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी  ने विवादित बयान दिया है। वे मंगलवार को खंडवा में स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि जेएनयू में सब पागल और अनपढ़ हैं। इस कानून में ऐसा क्या है कि ये लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा कि पहले 2003 में मनमोहन सिंह जब विपक्ष में थे तो उनका रिकॉर्ड है। जिसमें उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के आधार पर शोषित होकर आए हैं। उन्हें नागरिकता देनी चाहिए। भाजपा ने इसी एडेंडे को लागू किया है। लेकिन इसे लेकर हंगामा शुरु हो गया। सीएए का विरोध इसलिए हो रहा है कि इसमें पाकिस्तान का मुसलमान शामिल नहीं है। वो हमारे देश आना ही नहीं चाहते हैं तो हमने उनके साथ क्या अन्याय किया है।

PunjabKesari

बढ़ती जनसंख्या को ऐसे करेंगे कंट्रोल
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि भारत में बढ़ती जनसंख्या कोई समस्या नहीं है बल्कि इस जनसंख्या को उत्पादकता के रूप में शिक्षित करने के उपाय ढूंढना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान का डीएनए एक ही है दोनों के वंशज भी एक ही है। इंडोनेशिया के मुसलमान मानते हैं कि हमारे वंशज एक ही है लेकिन इसे भारत का मुसलमान क्यों नहीं मान पाता। इस बात को साबित करने के लिए उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के 10 हजार रुपए के नोट पर गणेशा की फोटो इस बात को प्रमाणित भी करती है। मीडिया के एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भारत में भी 10 हजार के नोट पर लक्ष्मी मां का फोटो छपना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणेश जी विध्न हरता है लेकिन लक्ष्मी जी धन की देवी है।

PunjabKesari

यदि पीएम मोदी चाहे तो 5 मिनट में आ जाएगा यूनिवर्सल कोड
स्वामी ने कहा कि हम यूनिवर्सल सिविल कोड लाने वाले है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार कहा है की यूनिवर्सल कोड लाना चाहिए। स्वामी ने कहा की यदि मोदी का मन लग जाए तो 5 मिनट में यह भी हो जाएगा। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राम मंदिर के फैसले पर 95% लोगों ने माना कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करेंगे। मुसलमानों की भी यही राय थी उन्होंने कहा यदि ऐसा ही सबका समर्थन मिलता रहा तो  तो जल्दी  ही काशी मथुरा के बारे में भी फैसला हो जाएगा ।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News