मंदसौर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिला, BJP का निर्विरोध कब्जा, उपाध्यक्ष को लेकर घमासान

7/29/2022 6:08:09 PM

मंदसौर(प्रीत शर्मा): मध्यप्रदेश में आज जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। मंदसौर में भाजपा को बढ़त हासिल हुई है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी दुर्गा विजय पाटीदार निर्विरोध चुनी गई है। दुर्गा पाटीदार मंदसौर की सुवासरा विधानसभा से पूर्व में विधायक रहे राधेश्याम पाटीदार की पुत्रवधु है। दरअसल, मंदसौर जिला पंचायत की दौड़ में कांग्रेस पहले ही पिछड़ गई थी। क्योंकि कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार बचा ही नहीं था। जो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर सके।
 

मंदसौर में जिला पंचायत के 17 वार्ड है। जिसमें से दोनों पार्टियों ने बराबर 8-8 वार्ड पर जीत दर्ज की थी। वही एक वार्ड पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया था। उक्त निर्दलीय सदस्य बीजेपी का ही बागी था। इसलिए उसने जीतने के बाद बीजेपी को ही समर्थन देने की घोषणा की।
 

इस बार मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी ओर से ओबीसी महिला को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन इस सभी वार्डो में बीजेपी जीत है। और कांग्रेस के पास कोई भी ओबीसी महिला उम्मीदवार नहीं बचा। इसी कारण कांग्रेस ने आज होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन में भाग ही नहीं लिया और नामांकन का समय समाप्त होते ही दुर्गा विजय पाटीदार निर्विरोध निर्वाचित हुई।


उपाध्यक्ष को लेकर कश्मकश
मंदसौर में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद दोनों पार्टी उपाध्यक्ष की दौड़ में लग गई है। उपाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस ने भोपाल सिंह सोलंकी का नाम तय कर दिया है। जबकि बीजेपी ने विजय मेहता का नाम फाइनल किया है। ऐसे में इस चुनाव को जीतना दोनों पार्टियों के लिए कठिन दिखाई दे रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News