Punjab Kesari MP ads

खैरागढ़ में भाजपा की प्रेसवार्ता: मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं

Tuesday, Jun 16, 2026-04:35 PM (IST)

खैरागढ़ (श्रेयांश सिंह): खैरागढ़ भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने इसे भारत के इतिहास का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वला और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। साथ ही डीबीटी के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी और बड़ी राशि की बचत हुई। प्रदेश प्रवक्ता ने देश की सुरक्षा, नक्सलवाद में कमी और बुनियादी ढांचे के विकास को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले आर्थिक सहयोग, रेलवे परियोजनाओं और मेडिकल कॉलेजों का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News