Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन, पुलिस ने की बैरिकेडिंग; वॉटर कैनन भी तैनात

Wednesday, Jul 22, 2026-04:15 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। इलाके में बैरिकेडिंग की गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वॉटर कैनन भी मौके पर तैनात किया गया है।

PunjabKesari

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पिछले दरवाज़े से अराजकता फैलाने का काम करती है। राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र की हत्या का काम कर रहे हैं।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News