BJP के मंत्री ने किया दावा, इस बार जीतेंगे 150 सीट

12/1/2018 4:29:34 PM

कटनी: विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सभी पार्टी के नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और विजयराघवगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी संजय पाठक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बन रही है। प्रदेश में इस बार बीजेपी की 140 से 155 सीटें आ रही हैं। पूरे प्रदेश में हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।

PunjabKesari

इसके बाद संजय पाठक ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनकी बातें हवाहवाई हैं। हम पूर्ण बहुमत से चौथी बार सरकार बना रहे हैं। इसके बाद संजय पाठक ने कहा कि, हमने प्रदेश की महिलाओं को जमीन, छत, मकान और साड़ियां तक देने का काम किया है। आज महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होती है। टिकट फरोख्त की बात पर उन्होंने कहा कि, ये सब हमारी पार्टी में नहीं होता है। बीजेपी एक अनुशासन वाली पार्टी है। हमारे यहां टिकट विरतरण पार्टी के हाईकमान करते हैं। इसलिए इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News