BJP नेता ने टोल मांगने पर टोल प्लाजा कर्मियों से की मारपीट

12/11/2018 1:21:18 PM

शिवपुरी: जिला का टोल पूरनखेड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में है। जहां टोल पर निकलने को लेकर बीजेपी नेता के सामने उनके गुंर्गों ने अभद्रता करते हुए टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रही सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में टोल प्रबंधन ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वसन दिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari
जानकारी के अनसार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रावत अपनी कार क्रमांक एमपी 04 जीके 9939 से सवार होकर शिवपुरी से गुना की और जा रहे थे। जैसे ही वह पूरनखेड़ी टोल पर पहुंचे। जहां टोल पर पदस्थ एक युवती ने इनसे टोल मांगा। जिस पर भाजपा नेता ने टोल न देने की बात कही। इस पर टोल पर पदस्थ सुपरवाइजर सौरभ अग्निहोत्री वहां आ गए। वीडियो के अनुसार सुपरवाइजर कार में बैठे भाजपा नेता की बात अपने अधिकारियों से कराता दिखाई दे रहा है। उसके बाद भाजपा नेता की कार से कुछ गुर्गे उतरे और सुपरवाइजर के साथ अभद्रता करते हुए महिला कर्मचारी को केविन में से खींचने का प्रयास किया।

PunjabKesari

जब सुपरवाइजर ने इस बात का विरोध किया तो भाजपा नेता के गुर्गों ने सुपरवाइजर के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। उसके बाद गुर्गे जबरन कार में बैठे और टोल का बैरियल उठाकर कार निकालकर चले गए। टोल प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत लुकवासा पुलिस चौकी में की। जहां पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही। बता दें कि इससे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने भी टोल के अधिकारी व कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा था। परंतु टोल प्रबंधन मामला दर्ज कराने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News