तीन महीने में बनी भाजपा की नई कार्यकारिणी! 13 पुराने चेहरे रिपीट, जानिए क्यों हुई इन 3 नेताओं की छुट्टी
Friday, Oct 24, 2025-12:50 PM (IST)
भोपाल : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीपोत्सव के मौके पर पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 29 सदस्यीय टीम में इस बार 16 नए और युवा चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि 13 पुराने नेताओं को दोबारा मौका मिला है। खास बात यह रही कि पिछली कार्यकारिणियों की तुलना में यह टीम सबसे जल्दी—सिर्फ तीन माह 21 दिन में घोषित कर दी गई। इस बार संगठन में वरिष्ठ नेताओं के बीच अच्छा समन्वय नजर आया है।
कार्यकारिणी में सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और संघ कोटे के प्रतिनिधि शामिल हैं।
हालांकि, इस टीम में कुछ बड़े नामों की छुट्टी भी कर दी गई है। इनमें मंत्री नागर सिंह चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी और विधायक चिंतामणि मालवीय प्रमुख हैं।नई कार्यकारिणी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जताई और कहा कि पदाधिकारी जनता के हित में कार्य करें और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ रहें।

