इंदौर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया गोविंद सिंह का पुतला, रानी कमलापति पर बयान देकर बुरे फंसे नेता प्रतिपक्ष
Sunday, Apr 16, 2023-05:20 PM (IST)

इंदौर (गौरव कंछल): मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (govind singh) द्वारा अपने भाषण में रानी कमलापति (rani kamlapati) के बारे में किए गए अपशब्दों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने प्रदर्शन किया। भाजपाईयों ने इंदौर के मानपुर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया।
दरअसल बीते दिनों गोविंद सिंह ने अपने एक भाषण में रानी कमलापति के बारे में अपशब्द कहे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने कहा कि कांग्रेस नेता के द्वारा रानी कमलापति के साथ संपूर्ण जनजाति समाज का अपमान किया है। इसी को लेकर आज जिला भाजपा द्वारा महू के मानपुर में पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित भाजपा और युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।