Punjab Kesari MP ads

MP में बढ़ता अपराध, खून से सने पत्थर व कुल्हाड़ी के पास महिला का जला हुआ शव मिला

Thursday, May 09, 2019-12:27 PM (IST)

दतिया: गुरुवार सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन के पास सुनसान इलाके में एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की उम्र तकरीबन 26 से 27 वर्ष है। उसकी लाश के पास ही खून से सना एक पत्थर और कुल्हाड़ी भी मिली है।

PunjabKesari

जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला को पहले पत्थर और कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा गया उसके बाद शव को जलाया गया। उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। फिलहाल, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
 

PunjabKesari

फिलहाल , कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर मृतिका की शिनाख्ती के लगातार प्रयास कर रही है। उनका मानना है कि अगर मृतिका की पहचान हो गई, तो फिर हत्या की गुत्थी सुलझाने में देर नहीं लगेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News