Punjab Kesari MP ads

उज्जैन के नामी होटल में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Friday, Sep 17, 2021-07:22 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): शहर के थाना नानाखेड़ा अंतर्गत परिहार पैलेस होटल में एक 23 वर्षिय युवक की शव मिलने से हड़कंम मचा गया। पुलिस को सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एफएसएल व अन्य आधिकारीयों ने जांच पड़ताल कर बॉडी को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। एएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक के बारे में प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह 3 दिन से होटल में रुका हुआ था, जो बीमारी से भी ग्रसित था। उसने सुबह 9 बजे चाय पी। उसके बाद ये हादसा हुआ।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि होटल में मृत अवस्था में मिले युवक की बॉडी के पास आधार कार्ड मिला उसमें बर्थ 1998 लिखा है, जिसके अनुसार युवक निवासी खरसोद नाम रवि है, होटल में मृतक रवि तीन दिन से रुका हुआ था, मौके पर वॉशरूम में खून पड़ा हुआ दिखाई दिया।

PunjabKesari

पुलिस ने शव को  पीएम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल टीम जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News