Punjab Kesari MP ads

MP News: कक्षा 9 के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, इस हालत में मिला शव; पूरे गांव में पसरा मातम

Monday, Apr 06, 2026-01:11 PM (IST)

 

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय कक्षा 9 के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। बालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।    

जानकारी के अनुसार यह घटना बृजपुर थाना क्षेत्र के पलथरा गांव में हुई। जहां बीते रविवार को (15 वर्ष) दीपेश परिजनों के साथ महुआ बीनने गया था। दोपहर के समय घर लौटने पर पूरे परिवार ने खाना खाया। लेकिन, दीपेश ने खाने से मना कर दिया। वह दोबारा फिर से खेत में चला गया। देर शाम तक वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। वहीं, दीपेश के चाचा ने उसे महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। ​

सूचना पर पहुंची बृजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान दीपेश आदिवासी के रूप में हुई है। वह सर्वोदय विद्यालय में कक्षा 9 वीं का छात्र था। फिलहाल, छात्र की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News