Punjab Kesari MP ads

मंडला में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Friday, Sep 20, 2019-05:28 PM (IST)

मंडला(अनिल जांगड़े): मंडला में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक का नाम तीरथ चंद्रोल बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 वर्ष है। वही, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक गांव बिनेका का रहने वाला है,और अपनी पत्नी के साथ गांव छोटी खैरी मे किराए के मकान में रह रहा था। रात करीब 1 बजे घर से निकला जो सुबह तक घर नहीं लौटा। जिसका शव घर से महज 50 मीटर पर गांव वालों ने देखा। उसके बाद गांव वालों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News