Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस एकजुटता के दावे तार-तार,जिलाध्यक्ष के सामने उपाध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष में जमकर मारपीट,देखते रह गए कार्यकर्ता

Thursday, Apr 02, 2026-06:05 PM (IST)

(महासमुंद): छतीसगढ़ मे कांग्रेस की अंदरुनी कलह और खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन के साथ कहीं न कहीं से कांग्रेस को असहज करने वाली खबर सामने आ ही जाती है। इस कड़ी में जिला महासमुंद  से कांग्रेस को परेशान करने वाली खबर आई है। यहां पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब  जिलाध्यक्ष के सामने ही उपाध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष में घमासान हो गया। इससे पहले कोई कुछ कर पाता ये बहसबाजी मारपीट तक जा पहुंची। दोनों गुत्मगुत्था हो गए और कांग्रेस  भवन में हलचल मच गई।

जिला उपाध्यक्ष विजय साव और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच घमासान

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस भवन में उस समय हंगामा मच गया जब जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में ही जिला उपाध्यक्ष विजय साव और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच कहासुनी मारपीट तक पहुच गई। कोई कुछ कर पाता या समझ पाता मामला जंग के मैदान में तब्दील हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट होन लगी।

जानकारी के मुताबिक बहस से ये पूरा विवाद शुरू हुआ। किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। बहसबाजी जंग के मैदान मे तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी विचित्र स्थिति बन गए। इस तरह से दो पदाधिकारियों को लडता देख सभी सन्न रह गए।

किसी पुराने विवाद को लेकर हाथापाई तक पहुंचा मामला

कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जो कांग्रेस भवन की बैठक में खुलकर सामने आ गए और फिर जंग के मैदान में तब्दील हो गए। लिहाजा मौके पर मौजूद नेताओं ने बीच-बचाव करके मौके को संभाला और मामला शांत करवाया। लेकिन इस घमासान के बाद कांग्रेस की एकता और एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि मामला पुलिस तक पहुंचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News