Punjab Kesari MP ads

राजकीय सम्मान के साथ होगा बृजेंद्र सिंह राठौर का अंतिम संस्कार, सीएम शिवराज ने दिए आदेश

Monday, May 03, 2021-11:35 AM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): पूर्व मंत्री एवं पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह गांव जेर में होगा। क्योंकि उनकी रिपोर्ट कल निगेटिव आई थी। हालांकि इससे पहले वे कोरोना पॉजिटिव थे और उनका इलाज भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। हालांकि इससे पहले निवाड़ी कलेक्टर ने अंत्येष्टि के लिए कानून व्यवस्था और कोविड गाईड लाईन का पालन करने चार सदस्यीय दल का गठन किया था। लेकिन अब सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

PunjabKesari

बता दें कि पृथ्वीपुर विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वह घर में ही आइसोलेट रहे, लेकिन तबियत बिगड़ने पर वह झांसी के एक निजी हास्पिटल में भर्ती हो गए थे, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा था। जहां हफ्ता भर पहले उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अब उन्हें एयर एंबुलेंस से भोपाल शिफ्ट किया गया है। जहां पर चिरायु हास्पिटल में उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News