कागज के टुकड़ों को केमिकल लगाकर बना देते थे नकली नोट, कईयों से की धोखाधड़ी, 2 आरोपियों समेत दलाल गिरफ्तार
Saturday, Sep 10, 2022-07:56 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में बिहार के रहने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपी जादू टोना व केमिकल से नकली नोट बनाया करते थे। नकली नोट बनाने वाले और धोखा देने वाले दो आरोपियों को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही दलाल को भी गिरफ्तार किया है।
खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों सहित एक दलाल को पकड़ा है जो कि पहले जादू टोने का झांसा देते थे और उसके बाद केमिकल की मदद से नकली नोट दिखा कर धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों ने अब तक 30000 रुपए के नकली नोट बाजार में बनाकर दे चुके है। दोनों आरोपी की नोट के आकार का एक कागज लेकर उस पर केमिकल की सहायता से डबल करने का झांसा देते थे। जैसे ही फरियादी आरोपियों के झांसे में आता था। उसे वह 500 रुपए का नोट बना कर दिखा देते हैं जिसमें कई लोग उनके झांसे में आ गए हैं।
पकड़े गए दोनों आरोपी जोगेंद्र और शेख एहतेशाम मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नोट बनाने में उपयोग करने वाले खाली पेपर स्केनर और रंगीन चमकेली ऐप बरामद हुई है जिसकी सहायता से वह कई लोगों को नकली नोट बनाना बताते थे। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले में खुलासे होने के बाद ही सामने आ रही है।