बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, जीजा ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बीच बचाव करने आए 3 लोग घायल

Thursday, May 04, 2023-03:21 PM (IST)

अनूपपुर (दुर्गा शुक्ला): अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत पंढरी गांव में जीजा ने अपने ही साले पर टांगी से हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। साथ ही बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे साले के परिवार के तीन अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर में दाखिल कराया गया है।

PunjabKesari

घटना के बारे में बताया गया कि जीवन सिंह पिता रामू सिंह निवासी पंढरी जो रात में एक गांव में शादी से अपने एक साथी के साथ लौट रहा था। उसी समय रास्ते में गांव के जयसिंह उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। शोर-शराबा होने पर घर से दो-तीन लोग जीवन सिंह को बचाने के लिए निकले। जयसिंह ने के हाथ में कुल्हाड़ी था। सबसे पहले जय सिंह के पास बीच बचाव के लिए पप्पू सिंह पिता राम सिंह पहुंचा, तो उसने धारदार कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया जिससे पप्पू सिंह घायल होकर बेसुध होकर जमीन में गिर गया।

PunjabKesari

उसके बाद भूपेंद्र सिंह पर भी उसने हमला किया। भूपेंद्र सिंह भी घायल अवस्था में जमीन में गिर गया। इसी बीच राजेश सिंह, जय सिंह को पकड़ने गया। जहां जयसिंह ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल तीनों घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि जयसिंह ने जीवन की बहन से प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर जय सिंह एवं जीवन के बीच अक्सर विवाद होता था। ऐसा माना जा रहा है कि रात में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News