indore budget 2022: इंदौर नगर निगम में बजट 2022 पेश, टैक्स में कोई बढ़ोत्तरी नहीं, इन योजनाओं के लिए इतनी राशि स्वीकृत

4/8/2022 6:16:37 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): स्वच्छता में नंबर वन इंदौर नगर पालिका निगम (indore nagar municipal corporation) ने बजट पेश कर दिया है। 7 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट में सबसे ज्यादा पेयजल और सीवरेज सिस्टम पर खर्च किए जाएंगे। बजट में इस बार किसी भी कर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। बजट में शहरी विकास के साथ ही एयर इंडेक्स को सुधारने वाटर हार्वेस्टिंग पर भी ज्यादा फोकस किया गया है। दरअसल, संभागायुक्त और नगर निगम प्रशासक पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज नगर पालिक निगम इंदौर (indore nagar municipal corporation) साल 2022-23 के बजट प्रस्ताव पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

नये बजट में टैक्स में कोई बढ़ोत्तरी नहीं 

बैठक में प्रस्तावित बजट 2022-23 की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में आयुक्त नगर पालिक निगम प्रतिभा पाल (nigam commissioner) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में 7262 करोड़ की प्रस्तावित आय और 7129 करोड़ का व्यय सहित, रक्षित निधि को शामिल करते हुए 81 करोड़ के घाटे का बजट स्वीकृत किया गया। निगम द्वारा प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में करों की दरों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। इसके साथ ही कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस बार 81 करोड़ के घाटे के साथ 7262 करोड़ का बजट पेश किया गया है। जोकि पिछली बार से करीब 200 करोड़ का ज्यादा का बजट है। बजट में शहर में विकास कार्य, शिक्षा, यातायात, जल, सीवरेज और स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया है।

PunjabKesari

स्वच्छ भारत मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान 

बजट की प्रमुख बातों पर गौर करें तो बजट में सबसे ज्यादा 2 हजार करोड़ रुपए का अमृत योजना फेस (amrit yojna face) के लिए प्रावधान किया गया है। जिसके तहत सीवरेज सिस्टम को बढ़ाने के साथ ही नर्मदा लाइन के चौथे चरण के तहत पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 111 करोड़ रुपए स्वच्छ भारत मिशन, यातायात के लिए 100 करोड़ रुपए उद्यानों के लिए 181 करोड़ रुपए वहीं, पहली बार बजट में प्रावधान करते हुए इंदौर गौरव दिवस के लिए 1 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

सिटी बसों में इजाफा 

बजट (budget 2022) में अधोसंरचना के साथ ही खेल, शहर में हरियाली का ध्यान रखा गया है। खेल गतिविधियों का बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विधानसभा में खेल का मैदान तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर सिटी फारेस्ट अहिल्या वन का निर्माण होगा। इसके साथ ही भिक्षुक मुक्त शहर के लिए भी अलग से प्रावधान किया गया है। जिसके तहत भिक्षुकों के लिए नए रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाए जाएंगे, साथ ही लोक परिवहन के मद्देनजर सिटी बसों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। स्वच्छता में अव्वल आने के बाद निगम का फोकस शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स को सुधारने के साथ ही वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (water harvesting system) को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए जाएगा। 

इंदौर नगर पालिका निगम का बजट पेश 

  • 7262 करोड़ का कुल बजट पेश 
  • 81 करोड़ के घाटे का बजट 
  • किसी भी कर में कोई बढ़ोतरी नहीं 
  • 2000 हजार करोड़ अमृत फेस टू योजना के लिए प्रावधान 
  • सीवरेज सिस्टम के लिए 879 करोड़ का प्रावधान 
  • स्वच्छता के लिए 111 करोड़ का प्रावधान 
  • जल प्रदाय के लिए 746 करोड़ का प्रावधान 
  • तीन तालाबों का उन्नयन किया जाएगा 
  • सभी वार्डो में होकर जोन बनाये जायेंगे 
  • अहिल्या वन बनाये जायेंगे 
  • यातायात के लिए 100 करोड़ 
  • खेल के लिए हर विधानसभा में मैदान तैयार होंगे 
  • इंदौर गौरव दिवस के लिए एक करोड़ का प्रावधान रखा गया है 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News