नगर निगम ने कमाई से 10 गुना का बनाया बजट, यह इंदौर की जनता के साथ धोखा- संजय शुक्ला

4/27/2023 7:31:24 PM

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर नगर निगम ने आज अपना वार्षिक बजट पेश किया है। इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि इंदौर नगर निगम के द्वारा अपनी कमाई से 10 गुना का बजट बनाया गया है। यह बजट जनता को झूठे आंकड़े बताने वाला बजट है।

शुक्ला ने कहा कि नगर निगम की वार्षिक कमाई मात्र 800 करोड़ रुपए है। ऐसे में नगर निगम के द्वारा 7400 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया जाना जनता के साथ धोखाधड़ी है। इस बजट में जनता को कोई सौगात नहीं दी गई है। सोलर सिटी डिजिटल सिटी जैसे झूठे सपने इस बजट में दिखाए जा रहे हैं। यह सिटी कब कैसे बनेगी यह कोई नहीं जानता है। न ही बजट में इसका कोई ब्योरा दिया गया है। निगम को चाहिए कि वह नए वित्त वर्ष का बजट पेश करने के साथ ही साथ पुराने वित्त वर्ष के बजट में किए गए प्रावधानों पर हुए काम का वस्तुस्थिति पत्रक भी प्रस्तुत करें। आज प्रस्तुत किए गए बजट में इंदौर शहर को विकसित शहर के रूप में परिवर्तित करने की दृष्टि का अभाव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News