CM शिवराज के गृह जिले में सेंधमारी, 1500 कार्यकर्ता थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Wednesday, Sep 20, 2023-11:58 AM (IST)

बुदनी (अमित शर्मा): विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में बड़ी सेंधमारी की। यहां बुधनी के भेरूंदा अंतर्गत ग्राम पंचायत छापरी क्षेत्र से करीब 1500 लोग कांग्रेस में शामिल होंगे।  

जानकारी देते हुए राजेश पटेल निवासी छापरी ने बताया कि आज हम करीब 15 ग्राम के 15 सौ लोग डेढ़ से दो सौ के करीब वाहन में भोपाल पहुंचकर, पीसीसी चीफ कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। वही राजेश पटेल का मानना है कि अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, जिसको लेकर आज इतने बड़े जन समुदाय के साथ कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News