सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर, कोर्ट से मिल चुकी है 25-25 साल की सजा

Tuesday, Mar 07, 2023-07:43 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट से सजा मिलने के बाद फरार हुए आरोपियों के मकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया है। आरोपी घर में चोरी के इरादे से घुसे थे वहां मकान मालिक की बेटी के साथ इन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इनके महलगांव स्थित मकान जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिए।

PunjabKesari

आरोपियों को कुछ दिन पहले ही कोर्ट में 25-25 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद वे वहां से भाग गए थे और बाद में दवाब बढ़ा तो सरेंडर कर दिया। अपर सत्र न्यायालय में गुरुवार को ही लूट-डकैती व सामूहिक दुष्कर्म के दोषी मुकेश उर्फ मुक्की, गोलू उर्फ भगवान परिहार ने सरेंडर कर दिया था। न्यायालय ने दोनों दोषियों को 28 फरवरी को 25-25 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनते ही दोनों कटघरे से भाग गए थे। आरोपियों ने 20 अगस्त 2017 को सिंधिया नगर के पास वाली पहाड़ी पर सामूहिक दुष्कर्म व लूट व डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News