Punjab Kesari MP ads

अपराधियों के बुलंद हौसले, रायसेन में परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती

Wednesday, Dec 25, 2019-06:42 PM (IST)

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। गौरहगंज थाना क्षेत्र इलाके बिनेका गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती कर मौके से फरार हो गए। देर रात 12 बजे पांच हथियारबंद बदमाश एक घर में घुसे और बंदूक की नोक पर परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी नगदी, जेवरात और कीमती सामान जिनकी कीमत करीब 20 लाख है इसे लेकर सुबह 5 बजे फरार हो गए।

इस दौरान बदमाशों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की और उनसे पूछते रहे कि पैसा और जेवरात कहां रखे हैं। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आस-पास के इलाकों में जांच कर पता लगा रही है कि बदमाश किस ओर भाग हैं। बिनेका गांव नेशनल हाईवे 12 पर स्थित है और यहां से निकलने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी निकालने की तैयारी है।

सूचना मिलने पर रायसेन से बड़े पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। यह भी देखा जा रहा है कि वे किस तरह अंदर घुसे। पुलिस परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात किस तरह हुई। जब बदमाश घर में घुसे तब पूरा परिवार सो रहा था, इसके बाद उन्होंने सभी को एक जगह बांध दिया और मारपीट करने लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News