राज्य में सनसनीखेज कांड! सरकारी अफसर की पत्नी को बनाया बंधक, फिर किया रेप

Tuesday, Mar 10, 2026-04:35 PM (IST)

रायपुर: राजधानी Raipur में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ने सरकारी अफसर की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला Civil Lines Police Station Raipur क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वह थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान स्वर्णभूमि क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी Gopal Goyal के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।घटना के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में थाना प्रभारी Yaman Devangan ने बताया कि पीड़िता ने 8 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News