बुरहानपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपी दबोचे

Monday, May 01, 2023-07:40 PM (IST)

बुरहानपुर(नितिन इंगले): बुरहानपुर जिले में दो अलग अलग थानों में पुलिस के हाथ लगी बडी सफलता। थाना खकनार पुलिस की अवैध हथियार सप्लायरों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ पाचौरी से खकनार की ओर आ रहे दो आरोपियों को पुलिस ने दातपहाड़ी के पास दबोचा। आरोपियों के पास से 18 अवैध देशी पिस्टल जब्त किए। तो वही थाना नेपानगर पुलिस ने वर्ष 2019 के प्रकरण के मुख्य आरोपी अंतराम अवासे सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

PunjabKesari

बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व मार्गदर्शन में खकनार पुलिस को अवैध हथियारों के सप्लायरो को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। खकनार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक अवैध हथियारों के साथ मोटरसाइकिल से पाचौरी से खकनार तरफ आ रहे हैं। थाना प्रभारी खकनार द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के लिए रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा दातपहाड़ी की पुलिया के पास दबिश देकर घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के दो युवकों को पकड़ा गया।

PunjabKesari

आरोपियों की तलाश करने पर उनके पास रखे थैले में 18 अवैध हाथ से बनाए गए देशी पिस्टल जिनकी कीमत करीबन 1 लाख 80 हज़ार हैं, जब्त किए गए। साथ ही होंडा कंपनी की एक मोटरसाइकिल जिसकी कीमत करीबन 1 लाख रुपए, दो मोबाइल जिनकी कीमत करीबन 7 हज़ार रुपए हैं, भी जब्त किए गए। इस तरह दोनों आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 87 हज़ार के माल की जब्ती की गई। आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। वही दूसरी और थाना नेपानगर के वर्ष 2019 के प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम में 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News