Punjab Kesari MP ads

MP News: नदी में मिली सरकारी वकील की कार के अंदर निकली व्यापारी की लाश, वकील लापता

Monday, Jul 08, 2024-07:16 PM (IST)

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधना नदी में एक कार मिली है। जब कार को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर एक व्यापारी की लाश दिखी मृतक की पहचान शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। यह कार पिछोर कोर्ट में पदस्थ एडीपीओ राकेश रोशन की बताई जा रही है और राकेश और शिवम दोनों दोस्त थे। राकेश और शिवम दोनों कार से कहीं निकले थे, लेकिन दोनों रविवार की देर रात तक घर नहीं पहुंचे थे। तो परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। 

PunjabKesariपिछोर पुलिस को सोमवार को नदी में एक कार दिखने की सूचना मिली थी जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नदी से बाहर निकाला गया, कार के अंदर एक लाश मिली जिसकी पहचान शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस सरकारी वकील की तलाश कर रही है और एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

बुधना नदी पर बने पुल से कार गिरने के कोई निशान नहीं है, कार के शीशे टूटे हुए हैं। पुलिस अभी हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है और एडीपीओ राकेश रोशन का अभी तक कुछ पता नहीं चला है, उनकी भी तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News