Punjab Kesari MP ads

दुश्मनी निकालने के लिए किया मासूम का अपहरण, पूरी रात रखा बंधक बनाकर

Saturday, Jun 01, 2019-06:19 PM (IST)

भोपाल: महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा गांव में हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां दो लड़कों ने अपने पड़ोसी से दुश्मनी निकालने के लिए उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया और रात भर बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने सुबह होने पर नाबालिग को गांव के बाहर छोड़ दिया। बाद में परिजनों के साथ नाबालिग थाने पहुंच गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari
 

ये है पूरा घटनाक्रम
महाराजपुरा थाना टीआई RD बर्मन के मुताबिक बीते रोज कुम्हरपुरा गांव के दो लड़कों आमिर खां और छोटू खां ने अपने पड़ोसी की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। घटना रात को उस समय हुई जब नाबालिग घर के बाहर गई थी। वहां पहले से ही घात लगाये बैठे आमिर ने लड़की का हाथ खिंचा और छोटू ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। ताकि वो शोर नहीं मचा सके। आरोपी लड़की को मोटर साइकिल पर बैठाकर गांव से दूर एक सूने मकान में ले गए और वहां रात भर बंधक बनाकर रखा। सुबह होने उसे गांव के बाहर छोड़ कर भाग गए। लड़की जब घर पहुंची और उसने घटना बताई तब उसके परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जिसके बाद लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News