Punjab Kesari MP ads

भाजपा नेता पर धमकी और मारपीट करने के आरोप में दर्ज केस मात्र 24 घंटे में खारिज, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Friday, May 22, 2026-07:12 PM (IST)

डेस्क : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज शिकायत को खारीज कर दिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले में भाजपा नेता व उद्योगपति अमर सुल्तानिया के खिलाफ जुड़ी एफआईआर से जुड़ा है। यहां कोतवाली थाना अंतर्गत नैला चौकी के गांव मुड़पार के रामसागर बांधा तालाब से अवैध मिट्टी उत्खनन रोकने गए पंचों से मारपीट करेने के आरोप में और जान से मारने की भाजपा नेता व उद्योगपति अमर द्वारा धमकी देने मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे में ही पलटी मार ली है। पुलिस ने आनन फानन में जांच की और भाजपा नेता को बेगुनाह बनाते हुए पीड़ित को ही आरोपी बता दिया है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मुड़पार के वार्ड नंबर 8 पंच प्रहलाद गिरी गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 मई की रात 10 बजे अमर सुल्तानिया जेसीबी मशीन से तालाब में मिट्टी उत्खनन करा रहा था। विरोध किया तो अमर सुल्तानिया ने उनके साथ हाथ और लात से मारपीट की। उसके अन्य गार्डों ने भी पंचों के साथ गाली-गलौच की, धक्का-मुक्की की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिस पर नैली चौकी में भाजपा नेता अमर सुल्तानिया व उसके अन्य गार्ड के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

हालांकि बाद में भाजपा नेता का नाम आते ही पुलिस अधिकारियों हाथ पांव फूल गए।पुलिस ने मामले की तेजी से जांच करते हुए महज 24 घंटे के बाद ही शिकायत को झूठा करार दे दिया और केस को खारिज कर दिया। साथ ही शिकायकर्ता के खिलाफ उन्हीं धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पुलिस अन्य मामलों में इतनी तत्परता दिखाए तो आज कोई मामला लंबित न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News