कांग्रेस नेता व जिला उपाध्यक्ष पर मामला दर्ज, भाजपाइयों की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन
Monday, May 25, 2026-03:15 PM (IST)
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कांग्रेस नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां बिश्रामपुर थाना पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता पर शिवनंदनपुर इलाके में चुनावी चर्चा के दौरान गाली-गलौज और हथियार दिखाकर मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आगामी 1 जून को चुनाव होना है। चुनावी नतीजों और राजनीतिक चर्चाओं को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा नेताओँ के साथ न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि हथियार लेकर डराने-धमकाने की कोशिश भी की।
मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बिश्रामपुर थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामला यही शांत नहीं हुआ है। दोनों दलों में राजनीति घमासान तेज हो गया है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सरकारी कार्यक्रम में हंगामा! कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष को भाजपा नेता ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

