Punjab Kesari MP ads

टोल प्लाजा मैनेजर को धमकाने वाले BJYM IT सेल प्रभारी का ऑडियो वायरल होते ही केस दर्ज, बोले- लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ना है तो क्लियर करो

Thursday, May 21, 2026-10:43 PM (IST)

(रतलाम): मध्यप्रदेश के रतलाम में BJYM आईटी सेल प्रभारी के एक ऑडियो के वायरल होने से हड़कंप मच गया है। टोल प्लाजा मैनेजर को धमकाने और गाली-गलौज करने के साथ ही टोल शुल्क चोरी के आरोप में भाजयुमो के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी के इस आडियो के सामने आने से कई तरह के सवाल उठ रहे है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद BJYM आईटी सेल प्रभारी शुभम गुर्जर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

चिकलिया टोल नाके के मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता को धमकाने वाला ऑडियो

दरअसल चिकलिया टोल नाके के मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता को धमकाने के मामले में BJYM प्रदेश आईटी सेल प्रभारी शुभम गुर्जर पर केस दर्ज किया गया है। Audio में शुभम गुर्जर धमकाते हुए और गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। गुर्जर कह रह हैं कि लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ना है तो क्लियर कर लो, नहीं तो जैसा चला है वैसा चलने दो।

शुभम गुर्जर ऑडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि  सोनवीर जी को जम नहीं रहा है क्या, टोल अच्छे से चल रहा है तो। शुभम गुर्जर कहते हैं कि  नहीं समझ आ रहा है तो पूछ लो यार। आपके लड़के हर गाड़ी रोक कर बहस कर रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है। शांति से प्लाजा चल रहा है तो चलने दो, हमें क्या हमारे गांव में सोनवीर क्या हमको नेतागिरी सिखाएगा।

टोल मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई

टोल मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता ने 19 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। शुभम गुर्जर पर स्टाफ को गाली देने और उलटा लटकाने के साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप है । ऑडियो रेकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई थी।

वहीं आरोप है कि शुभम गुर्जर अपना प्रभाव दिखाकर हर दिन करीब 100 वाहनों को बिना टोल शुल्क दिए निकलवाता है। लिहाजा शुभम गुर्जर पर केस दर्ज हो गया है।  हालांकि पंजाब केसरी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News