Punjab Kesari MP ads

लेडी कॉन्स्टेबल को देखकर IT कर्मचारी बोला - सिंगल हो क्या, साथ चलोगी?… अगले ही पल पुलिस ने दबोचा

Monday, May 11, 2026-01:57 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। रात में अकेली महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पकड़ने के लिए विजय नगर पुलिस ने खास स्टिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने अपनी महिला कॉन्स्टेबल्स को सादी वर्दी में सड़क पर उतारा और जैसे ही एक युवक ने अश्लील टिप्पणी की, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

रविवार रात करीब 12 बजे विजय नगर के मेघदूत गार्डन इलाके में दो महिला पुलिसकर्मी आम नागरिक बनकर टहल रही थीं। उनकी सुरक्षा के लिए पास ही पुलिस टीम कैमरों के साथ मौजूद थी। तभी एक्टिवा सवार 27 वर्षीय सर्वेश साहू वहां पहुंचा। महिला कॉन्स्टेबल को अकेला समझ उसने गाड़ी रोकी और कहा - सिंगल हो क्या, साथ चलोगी?”

जैसे ही युवक ने यह हरकत की, पास में मौजूद पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और हिरासत में ले लिया। गिरफ्त में आते ही आरोपी माफी मांगने लगा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से सागर का रहने वाला है और इंदौर की एक आईटी कंपनी में काम करता है। उसकी पुरानी गतिविधियों की जांच में यह भी पता चला कि वह अक्सर अकेली महिलाओं से इसी तरह छेड़छाड़ करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News