चलती स्कूटी पर कपल का रोमांस का वीडियो वायरल, हरकतें ऐसी कि देखने वाले भी शरमा गए
Tuesday, Apr 28, 2026-04:08 PM (IST)
डेस्क : वाहनों से भरी सड़क और चलती स्कूटी पर रोमांस, जी हां एक कपल ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए चलती स्कूटी पर रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में स्कूटी पर 2 लड़के और एक लड़की सवार दिखाई दे रही है। एक लड़का स्कूटी ड्राइव कर रहा है, वहीं दूसरी लड़का लड़की के साथ रोमांस करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में लड़का लड़की की सरेआम अश्लील हरकतें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
युवाओं की लापरवाही का ये वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से वायरल हुआ है। ये वीडियो बिलासपुर रत्नपुर रोड का है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में तेज रफ्तार स्कूटी पर तीन युवक युवती खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान न तो किसी ने हेल्मेट पहन रखा है और न ही किसी ने किसी तरह की ट्रैफिक नियमों की पालना की है। कहा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर ऐसी हरकतें न सिर्फ उनकी अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकती थी। ऐसे में जरा सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती थी।

